होली के दिन डीजे बजाने के विवाद में मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार

बस्ती। होली के दिन डीजे बजाने के दौरान मना करने पर मारपीट, घायल कर देने का मामला सामने आया है। इस सम्बन्ध में स्थानीय पुलिस द्वारा दोषियों के विरूद्ध कोई कार्रवाई न होने पर रूधौली थाना क्षेत्र के मुनियाव निवासी विनय कुमार पुत्र स्वर्गीय भगवानदीन ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
एसपी को दिये पत्र में विनय कुमार ने कहा है कि होली के दिन  4 मार्च को उसके घर के निकट  डीजे बज रहा था। इन्द्रजीत व अजीत पुत्रगण राम सुरेश नशे के हालात में वहां पर नाच रहे थे तथा बार-बार गाली गलौज कर रहे थे उसी वक्त वहां से नाचते नाचते इन्द्रजीत व अजीत उसके घर के सामने आ गये तथा धूल मिट्टी उठा कर अंगद के उपर फेकने लगे। अंगद के द्वारा मना करने पर इन्द्रजीत व अजीत अंगद को पकड़ लिये तथा उनका कमीज फाड दिये और मारने पीटने लगे। जिसके बाद उसकी  पुत्री अंशिका विनय के भाई  दीपक की पुत्री सुमन वहां पहुची और बीच बचाव करने लगी। उसी वक्त अजीत व इन्द्रजीत व अजीत की पत्नी लीला देवी व अजीत का पुत्र अमित बैट डण्डा लेकर मौके पर पहुंच गये तथा अंगद, सुमन व अंशिका को बेरहमी से बैट डण्डा से मारने लगे जिससे सुमन व अंशिका के सर फट गया तथा पूरा चहेरा लहूलुहान हो गया। सुमन व अंशिका के शोर मचाने पर सुनीता देवी आदि  बीच बचाव करने लगे तो उन लोगों ने उसकी पत्नी के उपर भी बैट डण्डा लेकर टूट पडे।   गांव के  लोग मौके पर पहुंचे तो इन्द्रजीत व अजीत पुत्रगण रामसुरेश व लीला देवी पत्नी अजीत, अमित पुत्र अजीत वहा से जान मारने की धमकी देते हुए तथा फर्जी एस०टी०एस०सी० का मुकदमा भी दर्ज कराने की धमकी देते हुए वहा से भाग गये।  घटना के बाद डायल 112 मौके पर पहुंची और उसने सम्बन्धित थाने मे जाकर  घटना के सम्बन्ध में  तहरीर दिया किन्तु रूधौली थाना के द्वारा  न तो घायलों का डाक्टरी मुआयना कराया   गया न तो दोषियों के विरूद्ध मुकदमा ही पंजीकृत हुआ। इससे उसका  परिवार भयभीत है।
विनय कुमार  ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर दोषियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कराकर कार्रवाई और अपने परिवार के जान माल के रक्षा की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button