
लिटिल फ्लावर्स स्कूल में धूमधाम से मनाया गया बाल दिवस समारोह
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
बस्ती लिटिल फ्लावर्स स्कूल में बाल दिवस पर विविध रंगों से सजा भव्य समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा व मनमोहक प्रस्तुतियों से सभी का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह एवं प्रधानाचार्या श्रीमती अपर्णा सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक श्री सिंह ने सभी बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जीवन और आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार, अनुशासन और शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।
फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी, देवी-देवता, डॉक्टर, पुलिसकर्मी, महापुरुषों सहित विभिन्न विषयों पर आधारित पोशाकें पहनकर आत्मविश्वास से भरपूर प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में श्रीमती अनीता, श्रीमती अभिलाषा, श्रीमती कुसुम और श्रीमती अंशु शामिल रहीं, जिन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए निष्पक्ष निर्णय दिए।
कार्यक्रम के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए मनोरंजक मेले (फेट) का आयोजन किया गया, जहाँ बच्चों ने खेलों, गतिविधियों और स्वादिष्ट व्यंजनों का भरपूर आनंद लिया।
इस सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षकों—तन्मय सर, सुमित सर, मधु मैम, प्रीति मैम, पूजा मौर्य सहित पूरी टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने कार्यक्रम को यादगार बनाने में अपनी पूरी ऊर्जा और मेहनत लगाई।
प्लेवे:प्रथम – आयरा श्रीवास्तव, दिक्षिता; द्वितीय – अर्पिता मिश्रा, नर्सरी ए प्रथम – कुशल राठौर; द्वितीय – शान्विका, नर्सरी बी प्रथम – सिया; द्वितीय – मिष्ठी, अजेश, नर्सरी सी,प्रथम – अभ्युदय; द्वितीय – अमृतांश, एलकेजी ए,प्रथम – याशी; द्वितीय – धनिष्ठा, वामिका वर्मा
एलकेजी बी प्रथम – अपूर्वा मौर्य; द्वितीय – अथर्व मिश्रा
एलकेजी सी प्रथम – दृष्यानी अग्रहरि; द्वितीय – रेयांश श्रीवास्तव, यूकेजी डी प्रथम – मिष्ठा द्विवेदी; द्वितीय – सानिध्य श्रीवास्तव, आर्वी सिंह, यूकेजी बी, प्रथम – सूर्यांश पाल; द्वितीय – आयांश सिंह, यूकेजी सी: प्रथम – आराध्या सिंह; द्वितीय – आयांश द्विवेदी, प्रज्ज्वल ओझा, यूकेजी डी प्रथम अथर्व सिंह; द्वितीय – आयांश श्रीवास्तव, कक्षा 1ए प्रथम अक्षत श्रीवास्तव, अथर्व मिश्रा; द्वितीय – हार्दिक शर्मा कक्षा 1बी प्रथम – इरम फातिमा; द्वितीय – ओजस, कक्षा 1सी प्रथम – अद्विक पटेल; द्वितीय – शगुन, अंवि सिंह, कक्षा 1डी
प्रथम – यथार्थ अग्रहरि; द्वितीय – अखिल चौधरी, कक्षा 2ए
प्रथम – अनंत पांडेय; द्वितीय – अनिकेत यादव, अग्रिम, कक्षा 2बी, प्रथम – अद्विका सिंह; द्वितीय – सात्विक, कक्षा 2सी
प्रथम – रिद्धि सिंह; द्वितीय – अद्वय मिश्रा, कक्षा 3ए
प्रथम – विदिता; द्वितीय – संस्कृति सिंह, कक्षा 3बी, प्रथम – अद्विका; द्वितीय – शान्वी, कक्षा 3सी
प्रथम – रक्षित; द्वितीय – समृद्धि, कक्षा 3डी, प्रथम अस्तित्व; द्वितीय – नवी, कक्षा 4 ए:प्रथम – पिहू; द्वितीय माधवी,कक्षा 4बी, प्रथम – रितिका, कक्षा 4सी
प्रथम – कुशाग्र; द्वितीय – अनन्या श्रीवास्तव, कक्षा 4डी, प्रथम – सिया; द्वितीय – कविश, कक्षा 5ए, प्रथम – विराट; द्वितीय – आदिश, कक्षा 5सी प्रथम – शाम्भवी पांडेय; द्वितीय – आराध्या कसौधन, कक्षा 5डी: प्रथम – रिद्धिशा अस्ताना; द्वितीय – अमय शुक्ला
विद्यालय प्रबंधन ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम बच्चों के लिए मनोरंजन, सीख और सृजनात्मकता का एक यादगार मंच साबित हुआ।





