
आर सी सी स्कूल के प्रबंधक इंजीनियर शैलेश चौधरी ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार मुलाकात
लखनऊ। आर सी सी स्कूल के प्रबंधक निर्देशक इंजीनियर शैलेश चौधरी ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान शिक्षा, सामाजिक विकास एवं क्षेत्रीय मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा हुई।
इंजीनियर शैलेश चौधरी ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सराहनीय कार्य कर रही है। वहीं मुख्यमंत्री ने भी शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए शुभकामनाएं दीं।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसकी क्षेत्र में चर्चा हो रही है





