
बस्ती के युवाओं को मिलेगा हाईटेक व एआई-एनेबल्ड शिक्षा का लाभ
बस्ती, 24 अप्रैल। पूर्वांचल के युवाओं के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा अवसर सामने आया है। चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, उत्तर प्रदेश ने अपने स्कॉलरशिप एवं एडमिशन पोर्टल CUCET 2026 का शुभारंभ किया है, जिसके जरिए छात्रों को एआई-आधारित और इंडस्ट्री-रेडी शिक्षा से जोड़ने की पहल की गई है।
यूनिवर्सिटी ने इस योजना के तहत 50 करोड़ रुपये तक की स्कॉलरशिप देने की घोषणा की है, जिसमें मेधावी छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप का लाभ मिल सकता है
प्रेस वार्ता में डीन साइंसेज डॉ. हिमांशु त्रिपाठी ने बताया कि बदलते समय में शिक्षा का स्वरूप तेजी से डिजिटल और स्किल-आधारित हो रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए सीयूसीईटी 2026 को तैयार किया गया है, ताकि प्रतिभाशाली छात्रों को उनकी क्षमता के अनुसार बेहतर अवसर मिल सकें।
उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी एआई-ऑगमेंटेड शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है और छात्रों को शुरुआत से ही इंडस्ट्री-रेडी स्किल्स प्रदान किए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी ने Google, Microsoft और IBM जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी भी की है, जिससे छात्रों को बेहतर प्लेसमेंट और प्रैक्टिकल अनुभव मिल सके।
सीयूसीईटी के माध्यम से अब तक हजारों छात्र-छात्राएं स्कॉलरशिप का लाभ उठा चुके हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर छात्रों को 100% तक स्कॉलरशिप दी जाती है, जिससे आर्थिक बाधाएं कम होती हैं।
यूनिवर्सिटी ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए 68 एआई-आधारित कोर्स शुरू किए गए हैं, जिनमें अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और लेटरल एंट्री प्रोग्राम शामिल हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को केवल डिग्री नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर की स्किल्स और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
इच्छुक अभ्यर्थी सीयूसीईटी 2026 के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह पहल बस्ती समेत पूरे पूर्वांचल के युवाओं को एआई, रिसर्च और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
