थाना परसरामपुर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ढाबे के काउंटर से चोरी गए ₹20,000 बरामद कर गैर जनपदीय अभियुक्त को किया गिरफ्तार

बस्ती। थाना परसरामपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ढाबे के काउंटर से चोरी गए 20 हजार रुपये के मामले में एक गैर जनपदीय अभियुक्त को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की पूरी रकम बरामद कर ली है।
थाना परसरामपुर में पंजीकृत मु0अ0सं0–32/2026 धारा 305ए, 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनांक 31 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 12:50 बजे मड़ेरिया तिराहा से अभियुक्त शोभित अवस्थी उर्फ भीमा पुत्र राम शंकर, निवासी ग्राम प्रिया कोडर, थाना मछरेहटा, जनपद सीतापुर (उम्र लगभग 35 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से ढाबे के काउंटर से चोरी किए गए ₹20,000 नगद बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय, चौकी प्रभारी घघौआ पंकज त्यागी तथा कांस्टेबल सुशील कुमार मिश्रा शामिल रहे। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के बीच हड़कंप मचा है।

Related Articles

Back to top button