राम प्रताप सिंह बने श्री राजपूत करणी सेना बस्ती के जिला अध्यक्ष

बस्ती। श्री राजपूत करणी सेना की जिला इकाई बस्ती के संगठनात्मक विस्तार के तहत राम प्रताप सिंह को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह घोषणा संगठन के पदाधिकारियों द्वारा की गई।

नियुक्ति पर संगठन के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल रहा। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष राम प्रताप सिंह ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे तथा संगठन को जिले में और अधिक मजबूत करेंगे।इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button