
सेंट जेवियर्स स्कूल में बाल दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
बस्ती। सेंट जेवियर्स स्कूल पचपेड़िया में बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने चाचा नेहरू को याद किया। बाल समूह ने अपने ढंग से नृत्य.गायन व मंचन के माध्यम से दिन को खुशनुमा बनाया। इन सबके बीच विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की दुकानों को सजाया तथा अपनी क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी आए। पूरा दिन मेले में बदल गया। विद्यालय के निदेशक राजीव कुमार और सहनिदेशिका सोनी कुमारी ने नेहरू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। दीप प्रज्वलन करके पूर्व प्रधानमंत्री को याद किया और बच्चों के उत्साह वर्धन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक देवेश प्रताप सिंह, रूद्र नाथ यादव, देवेन्द्र भट्ट, पंकज सिंह, मंगलेश सिंह, अभिलाष सिंह, पूजा यादव, दीक्षा सिंह, रानू, कंचन आदि भरपूर सहयोग दिया।





