शिव सेना जिला प्रभारी बने प्रमोद पाण्डेय, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

बस्ती। शिव सेना के प्रदेश अध्यक्ष अभय द्विवेदी ने प्रमोद पाण्डेय को बस्ती जनपद का प्रभारी घोषित किया है। प्रमोद पाण्डेय को प्रभारी बनाये जाने पर शिव सैनिकों ने उनका फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।
प्रमोद पाण्डेय ने बताया कि अति शीघ्र शिवसेना जिलाध्यक्ष और पदाधिकारियों का चयन करने के साथ ही उनका शपथ ग्रहण कराया जायेगा। प्रमोद पाण्डेय का स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से राहुल चौधरी, अभिषेक कुमार, ऋषभ शुक्ला, शिवेश शुक्ला, आशीष गुप्ता, महेन्द्र सोनी, लवकुश, सुभाष पाण्डेय, शैलेष शुक्ल, अविनाश शुक्ल, राम प्रकाश शुक्ल, शिव शुक्ल, गौरव कुमार, संदीप कुमार, चक्रपाणि शुक्ल, सरोज कुमार, आलोक रंजन, रोहित, अमर गुप्ता, मुकेश सोनकर, धनंजय गुप्ता, राजन सोनी, जितेन्द्र सोनी, श्याम बाबू, राजेश सोनी, बलराम प्रजापति, अजय कुमार चौधरी,  अनिल प्रजापति, अमरनाथ सोनी, राजेश गुप्ता, धर्मेन्द्र, विशाल, आशीष, धीरज आदि शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button