बस्ती में यातायात पुलिस का विशेष अभियान, अतिक्रमण हटाया, अव्यवस्थित वाहनों का चालान

शास्त्री चौक से कंपनी बाग तक चला पैदल गश्त अभियान, यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए की गई कार्रवाई

बस्ती। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर जनपद में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के दिशा-निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी यातायात कुलदीप यादव के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी के नेतृत्व में शास्त्री चौक से कंपनी बाग तक चौकी प्रभारी सिविल लाइन के साथ पैदल गश्त की गई।
अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया तथा सड़क पर अव्यवस्थित ढंग से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारु कराया गया। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार चालान एवं शमन की कार्रवाई भी की गई।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करें, ताकि शहर में जाम की समस्या न हो और आमजन को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Related Articles

Back to top button