
सफलता की कामना के साथ छात्राओं को दिया विदाई
बस्ती। गौतम बुद्ध मुराली देवी बालिका इण्टर कालेज में इण्टर मीडिएट छात्राओं के सुखद जीवन की कामना करते हुये छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। ये सभी छात्रायें हाई स्कूल और इण्टर की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगी।
विदाई समारोह की अध्यक्षता करते हुये प्रबंधक डा. वी.के. वर्मा ने छात्राओं को मार्गदर्शन के साथ सफलता के टिप्स बताए। साथ ही उम्मीद जताई की परीक्षा में विद्यालय के सभी छात्रायें बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रौशन करेंगी। श्रीमती राजेश्वरी देवी, डायरेक्टर आलोक रंजन वर्मा, डा. चन्दा वर्मा, डा. सुरभि, विद्यालय के प्रधानाचार्य विजय प्रकाश चौधरी आदि ने छात्राओं को परीक्षा में सफलता के महत्वपूर्ण सुझाव दिये। इस मौके पर छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर मन मोह लिया। विदाई के समय लोग भावुक हो गये।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कृष्णचन्द्र चौधरी, उमेश भारद्वाज, पारसनाथ चौधरी, गौरव पाण्डेय, जितेन्द्र कुमार, आदित्य मिश्रा, जगजीवन राम, जगनरायन वर्मा, अमरेश चौधरी, आराधना पाण्डेय, अर्पणा मिश्रा, प्रमिला मिश्रा, रामभेज वरूण, सुनीता वर्मा, रीतू गुप्ता, शिवानी, छात्रायें ज्योति, अंशिका, उन्नति, साक्षी, रमा, दीपिका, राधा, सुप्रिया, स्वाती, शालू, अंशिका यादव के साथ ही बड़ी संख्या में छात्रायें और अभिभावक शामिल रहे।





