दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती के दो छात्रों ने बढ़ाया जनपद का गौरव

बस्ती। दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस, बस्ती के छात्रों ने लगातार दूसरे वर्ष भी शानदार उपलब्धि हासिल कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र अंजनेय सिंह (वर्ष 2024) और अभिषेक त्रिपाठी (वर्ष 2025) ने एनडीए (राष्ट्रीय रक्षा अकादमी) की लिखित परीक्षा में सफलता प्राप्त की है।

इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। विद्यालय प्रबंधक श्री जे. पी. सिंह एवं प्रधानाचार्य श्री गोपाल त्रिपाठी ने दोनों छात्रों को मिठाई खिलाकर बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्र अभिषेक त्रिपाठी के पिता  अशोक त्रिपाठी, माता गीता त्रिपाठी, तथा बाबा-दादी रामशंकर त्रिपाठी और कमलावती त्रिपाठी (निवासी: संजय कॉलोनी, पांडे बाजार, पुरानी बस्ती) ने अपने पुत्र की सफलता पर गर्व और प्रसन्नता व्यक्त की।

वहीं, छात्र अंजनेय सिंह के पिता विभव प्रताप सिंह एवं माता रूबी सिंह ने भी अपने पुत्र की उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

विद्यालय परिवार ने दोनों प्रतिभाशाली छात्रों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी हैं और उम्मीद जताई है कि वे आगे भी इसी प्रकार विद्यालय, परिवार एवं जिले का नाम रौशन करते रहेंगे।

Related Articles

Back to top button